हाथरस, जनवरी 21 -- हसायन। विकासखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत बसई बाबस में चकबंदी विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों के द्वारा की जा रही चकबंदी प्रक्रिया को लेकर ग्रामीण काश्तकारों ने विरोध प्रदर्शन कर चकबंदी निरस्त कराए जाने की मांग की।ग्राम पंचायत बसई बाबस के ग्राम पंचायत संविधान निर्माता डाॅ.भीमराव आम्बेडकर पार्क में ग्राम पंचायत के माजरा गांव बसई, बावस,सूसामई,रामनगर,नगला बक्सा,भटपुरा गांवों के काश्तकार किसानों के द्वारा बैठक आयोजित की गई थी।बैठक में महिला पुरूष काश्तकार चकबंदी निरस्त कराए जाने की मांग को लेकर लिखे हुए बैनर पोस्टर बोर्ड को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे।ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी सिकन्दराराऊ संजय कुमार,चकबंदी अधिकारी अश्वनी कुमार तिवारी,सहायक चकबंदी अधिकारी आशु त्रिपाठी चकबंदी कर्ता विपिन कुमार उपाध्याय, चकबंदी महिला लेखपाल कु...