बदायूं, जनवरी 29 -- बिल्सी, संवाददाता। गांव बेहटा गुंसाई में चकबंदी न कराने की मांग को लेकर बुधवार को ग्रामीणों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीण ग्राम सचिवालय पर एकत्र हुए और चकबंदी प्रक्रिया को पूरी तरह से निरस्त करने की मांग उठाई। गांव निवासी अंशुल कुमार ने आरोप लगाते हुए बताया कि गांव का कोई भी व्यक्ति चकबंदी कराना नहीं चाहता है। इस संबंध में अधिकारियों को पहले ही शिकायती पत्र देकर अवगत कराया जा चुका है, लेकिन इसके बावजूद भी चकबंदी को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। वहीं गांव के मुकेश गुप्ता ने कहा कि पूरा गांव एकमत होकर चकबंदी का विरोध कर रहा है और सभी ग्रामीण चाहते हैं कि यह प्रक्रिया गांव में लागू न की जाए।मोहम्मद अली ने आशंका जताई कि चकबंदी होने से गांव में आपसी वाद-विवाद और विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है, जिससे सामाजिक स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.