बदायूं, मार्च 25 -- कलक्ट्रेट सभागार में सोमवार को डीएम निधि श्रीवास्तव ने चकबंदी विभाग के कार्यों की समीक्षा की। डीएम ने ऑडिट आपत्तियों का समय से निस्तारण कराने व सेवानिवृत्ति व्यक्तियों को सेवानिवृत्ति के दिन ही उनके देयकों का भुगतान कराने के लिए कहा। चकबंदी कार्यालय में कार्मिकों को उनके कार्यभार व मानक अनुरूप तैनाती दी जाए। उन्होंने चकबंदी आपत्तियों का प्राथमिकता पर निस्तारण कराने के लिए भी कहा। डीएम ने पिछली बैठक से अभी तक कोई विशेष प्रगति न होने पर अपनी नाराजगी भी व्यक्ति की तथा चकबंदी के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश भी दिये। उन्होंने कहा कि कार्यों को समय सीमा के तहत निस्तारित करें। बैठक में पाया कि 10 वर्ष से अधिक के 09 ग्राम तथा 10 वर्ष से कम के 06 ग्राम कुल 15 चकबंदी गांवों के कार्यों की भी समीक्षा की। इस मौके पर एडीएम वित्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.