समस्तीपुर, जून 28 -- उजियारपुर। प्रखंड के मालती पंचायत के वार्ड 10 चकनिजाम गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र भवन का उद्घाटन शुक्रवार को मुखिया जागेश्वर बैठा ने किया। इसके साथ ही वर्षों से यत्र-तत्र संचालित हो रही आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 314 को अपना भवन मिल गया। आंगनबाड़ी सेविका प्रियंका कुमारी द्वारा पूजा पाठ केे पश्चात मुखिया ने इसका उद्घाटन किया। यह भवन वर्ष 2009 से अर्धनिर्मित हालत में था। जिसका जिर्णोद्धार षष्टम राज्य वित्त आयोग की 4 लाख 82 हजार 5 सौ लागत राशि से कराया गया है। मौके पर महिला पर्यवेक्षक शबनम कुमारी, आंगनबाड़ी सेविका कुमारी रंजू रंजना, रानी सुनैना कुमारी, कामनी कुमारी, रिंकू कुमारी, संगीता कुमारी, बलदेव सिंह, सतीश शर्मा, विनोद सिंह आदि प्रमुख लोगों के अलावा पोषक क्षेत्र के बच्चे और अभिभावक मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.