मुरादाबाद, मार्च 23 -- रेलवे के समय से ट्रेनों के संचालन का दावा खोखला साबित हो रहा है। रविवार को स्पेशल ट्रेनों के इंतजार में यात्री घंटों स्टेशन पर बैठे रहे। काशी विश्वनाथ 1:57 की जगह 4:52 बजे पहुंची। जबकि, चंपारण स्पेशल एक्सप्रेस को सुबह मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर 8:25 बजे आना था। यह गाड़ी शाम के 6:58 बजे पहुंची। जबकि, गोरखपुर स्पेशल भी 3:20 की जगह 4:30 बजे पहुंची। दरभंगा अंत्योदय एक्सप्रेस 5:55 की जगह 7:48 पर आई। न्यू जलपाईगुड़ी साप्ताहिक भी 1 घंटे 24 मिनट की देरी से पहुंची। गोरखपुर स्पेशल को सुबह 7:50 पर आना था और यह गाड़ी 10:25 पर पहुंची। गोरखपुर जनसाधारण एक्सप्रेस की भी यही स्थिति रही। सुबह 9:22 के समय की निर्धारित गाड़ी 11:00 बजे पहुंची। उधर, शहीद एक्सप्रेस एक घंटे, जोधपुर वीकली एक घंटे, चंडीगढ़ मेल डेढ़ घंटे, दुर्गियाना एक्सप्रेस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.