बगहा, दिसम्बर 28 -- बेतिया, कार्यालय संवाददाता। चंपारण में मसूरी जैसी ठंड पड़ रही है। अधिकतम तापमान मसूरी के बराबर ही चंपारण का भी दर्ज किया जा रहा है। बीते सात में मात्र एक दिन धूप निकली है। रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 15 डिग्री दर्ज किया गया, वहीं मसूरी में यह 14 डिग्री दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान जिले में 12.2 डिग्री दर्ज किया गया। बीते एक सप्ताह से पड़ रही कड़ाके की ठंड ने लोगों का जीना दुश्वार कर दिया है। हिमालय की ओर से आने वाली बर्फीली हवाएं लोगों की हांड़ कंपा रही है। लोगों का कहना है कि यदि ऐसी ठंड जारी रही तो लोगों की परेशानी बढ़ जाएगी। बड़ी संख्या में लोग बीमार होने लगेंगे। इधर, डॉ. राजेंद्र केंद्रीय कृषि विवि, पूसा के मौसम विज्ञान केंद्र के नोडल अधिकारी डॉ. ए सत्तार ने बताया कि फिलहाल ठंड से राहत मिलने की उम्मीद नहीं दिख...