रांची, अगस्त 24 -- झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन को उनके रांची स्थित सरकारी आवास में हाउस अरेस्ट कर लिया गया है। यह कार्रवाई रांची पुलिस के द्वारा की गई है। चंपाई सोरेन रिम्स-2 जमीन विवाद को लेकर आज रांची के नगड़ी में हल चलाने वाले थे। जहां हजारों की संख्या में लोग प्रदर्शन के लिए आने वाले हैं, लेकिन वे प्रदर्शन स्थल पर पहुँचते उसके पहले ही उन्हें उनके निवास से बाहर जाने से रोक दिया गया है। इस बीच चंपाई सोरेन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है कि नगड़ी के आदिवासी ,मूलवासी किसानों की आवाज उठाने से रोकने के लिए झारखंड सरकार ने आज सुबह मुझे हाउस अरेस्ट कर लिया है। दूसरी तरफ कई बड़े नेताओं को भी रिम्स-2 की जमीन के पास जाने से रोका जा रहा है। पुलिस जवानों की तैनाती कर दी गई है ताकि कोई माहौल बिगाड़ने की कोशिश करे तो उसपर तत्काल कार्रवाई की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.