घाटशिला, अक्टूबर 9 -- घाटशिला, संवाददाता। घाटशिला विधान सभा के उपचुनाव के घोषणा होते ही विभिन्न राजनीतिक दल के नेताओ में आरोप प्रत्यारोप का दौर चालू हो गया है। इस क्रम में मंगलवार को जहां भाजपा की बैठक में झामुमो के प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी पर कई आरोप लगाये, उसी के जवाब में बुधवार को झामुमो की ओर से भी संवाददाता सम्मलेन का आयोजन कर चंडीचरण साव पर भी कई गंभीर आरोप लगाये गये। इस मौके पर झामुमो के मुसाबनी प्रखंड अध्यक्ष प्रधान सोरेन ने कहा कि कुणाल षाड़ंगी पर जिस प्रकार भाजपा के ग्रामीण जिलाध्यक्ष द्वारा अपने चाचा को नहीं देखने बाम्बे जाने का आरोप लगाया गया है, उनको मैं बताना चाहता हूं कि कुणाल एक बार नहीं 20 जून 2022, 05 नवंबर 2022, 10 दिसंबर 2022, 18 दिसंबर 2022 उनके चाचा के साथ थे। इतना ही नहीं कुणाल षाड़ंगी ने 4 बार दिल्ली और मुंबई ...