फैजगंज बेहटा (बदायूं), फरवरी 9 -- उत्तर प्रदेश के बदायूं में रिश्तों के कत्ल और हैवानियत की सारी हदें पार हो गई हैं। फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के एक गांव में कलयुगी पति ने अपनी पत्नी की अस्मत का सौदा मात्र एक हजार रुपये के लिए अपने दोस्तों से कर दिया। पति ने बहाना बनाकर पत्नी को दरिंदे दोस्तों के हवाले कर दिया। दोस्तों ने जंगल में ले जाकर विवाहिता के साथ गैंगरेप किया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर पति समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।पति ने रास्ते में दोस्तों संग भेजा घटना के अनुसार, पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि 6 फरवरी को वह अपने पति के साथ गैस चूल्हे के कागजात बनवाने के बहाने घर से निकली थी। जब वे सुरैनी पापड़ी तिराहे के पास पहुँचे, तो वहां पहले से ही पति के दो दोस्त, पप्पू (निवासी अल्लैहपुर खुर्...