नई दिल्ली, जनवरी 12 -- टाटा मोटर्स भारतीय मार्केट में अपनी पॉपुलर माइक्रो-SUV पंच का अपडेटेड अवतार लॉन्च करने जा रही है। कंपनी टाटा पंच फेसलिफ्ट (Tata Punch Facelift) को कल यानी 13 जनवरी को लॉन्च करेगी। लॉन्च से पहले टाटा मोटर्स लगातार इसके डिजाइन, वैरिएंट्स और कलर ऑप्शन्स से जुड़ी जानकारी साझा कर चुकी है। अब ताजा अपडेट में पंच फेसलिफ्ट के शोरूम पहुंचने की खबर सामने आई है जहां इसकी CNG वैरिएंट की झलक भी देखने को मिली है। इससे साफ हो गया है कि लॉन्च से पहले सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और अब बस कीमतों से पर्दा उठना बाकी है।ज्यादा मिलेंगे पावरट्रेन के ऑप्शन इंजन ऑप्शन की बात करें तो पंच फेसलिफ्ट में ग्राहकों को पहले से ज्यादा ऑप्शन मिलने वाले हैं। इसमें मौजूदा 1.2-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन के साथ-साथ नया 1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल...