अमरोहा, जनवरी 30 -- ढवारसी, संवाददाता। चंद घंटे के भीतर बीमारी के चलते साले-बहनोई की मौत हो गई। दो मौतों से परिवार में कोहराम मचा है जबकि कस्बे में शोक की लहर है। एक शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है जबकि दूसरे का शुक्रवार को किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक कस्बा निवासी 66 वर्षीय जयगोपाल पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। निजी चिकित्सक के यहां से उनका उपचार चल रहा था। गुरुवार सुबह करीब सात बजे जयगोपाल की मौत हो गई। परिवार में कोहराम मच गया। उनके परिवार में पांच बच्चे हैं। जय गोपाल राशन डीलर थे। परिजन बुलंदशहर के अनूपशहर घाट पर शव को अंतिम संस्कार के लिए ले गए। इसी बीच खबर लगी कि जयगोपाल के 70 वर्षीय बहनोई रामेश्वर की भी मौत हो गई है। रामेश्वर पिछले तीन दिन से बीमार थे। साले की मौत की बाद उनकी तबियत बिगड़ी तो उन्हें निजी चिकित्सक के यहां दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.