नई दिल्ली, फरवरी 4 -- ज्योतिष शास्त्र में 9 प्रमुख ग्रह माने गए हैं। कुंजली में हर एक ग्रह का अपना महत्व होता है। इन्हीं में से एक ग्रह चंद्रमा है। ज्योतिष में चंद्रमा को मन का कारक ग्रह कहा गया है। ऐसे में अगर किसी भी जातक की कुंडली में चंद्रमा कमजोर है, तो उसे कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसे मजबूत करने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय करते हैं। ऐसे में आज हम जानेंगे कि चंद्र दोष के लक्षण क्या है और इसे दूर कैसे किया जा सकता है। चंद्र दोष के लक्षणजब कुंडली में चंद्रमा कमजोर होता है या पाप ग्रहों (शनि, राहु, केतु, मंगल) की दृष्टि में आता है, तो इसे चंद्र दोष कहा जाता है। किसी भी व्यक्ति के कुंडली में यदि चंद्र कमजोर स्थिति में होता है, तो उस व्यक्ति किी सोच, भावनाएं और निर्णय क्षमता सीधे प्रभावित होती हैं। इसके अलावा इंसान का स...