नई दिल्ली, सितम्बर 8 -- 7-8 सितंबर की रात में देशभर में चंद्र ग्रहण लगा हुआ था। चंद्र ग्रहण लगने से 9 घंटे पहले से ही देशभर के प्रमुख मंदिरों के कपाट बंद कर दिए गए थे। चंद्र ग्रहण से 9 घंटे पहले सूतक लग जाता है, जिस वजह से मंदिरों के कपाट बंद कर दिए जाते हैं। ग्रहण की समाप्ति के बाद ही मंदिरों के कपाट खुलते हैं। ग्रहण के दौरान आस्था और धार्मिक परंपरा का अद्भुत नजारा देखने को मिला। ग्रहण के समय मंदिरों के कपाट बंदथे और भक्त ने घर में रहकर ही जप-तप, ध्यान और दान पुण्य कर रहे थे। कुछ भक्त ग्रहण काल में गंगा, यमुना के तट पर भी साधना कर रहे थे।ग्रहण मोक्ष के बाद मंदिरों में उमड़ा आस्था का ज्वार ग्रहण का समापन रात्रि में 1 बजकर 26 मिनट में हुआ। रात होने की वजह से मंदिर के कपाट बंद ही रहे। मंदिर के कपाट 8 सितंबर यानी आज सुबह खोले गए। जैसे ही कपा...