अयोध्या, सितम्बर 8 -- भादो शुक्ल पूर्णिमा के पर्व पर रविवार को खगोलीय घटना के अन्तर्गत चंद्र ग्रहण लगा। यह खंडग्रास ग्रहण भारत में दिखाई देने के कारण सूतक भी मान्य है। इसके चलते रविवार को कनक भवन को छोड़कर राम मंदिर सहित सभी मंदिरों के पट मध्याह्न राजभोग आरती के उपरांत बंद हो गये। अब यह पट सोमवार को प्रातः निर्धारित समय से ही खुलेगा। पंचांगों के मुताबिक ग्रहण का स्पर्श रात्रि 9.58 बजे होकर मोक्ष 7/8 सितम्बर की रात्रि 01.27 बजे होगा। इसके कारण नौ घंटे पहले यानि 12.58 से सूतक मान्य हुआ। उधर अयोध्या के प्रतिष्ठित कनक भवन में भगवान कनक बिहारी - बिहारिणी जू का पट सायंकाल 5.15 बजे शयन आरती के साथ बंद किया गया। इस बारे में मंदिर के वरिष्ठ अर्चक दिनेश श्रोती ने बताया कि कुंवरि वृषभानु ट्रस्ट की परम्परा में पांच घंटे का सूतक मान्य है। यहां भगवान क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.