मथुरा, फरवरी 16 -- श्री चंद्रेश्वर महादेव मंदिर कलेक्ट्रेट परिसर में रविवार को महाशिव रात्रि पर्व पर महामंत्र का जाप करके शिवरात्रि का उत्सव मनाया गया । इस मौके पर भक्तों के द्वारा प्रभु शंकर जी और उनके परिवार का जल एवं पंचामृत से अभिषेक किया । श्री चंद्रेश्वर महादेव मंदिर कलेक्ट्रेट परिसर मथुरा में सुबह दस बजे हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे, हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे महा मंत्र के जाप शुरू किया गया। जिसकी संगीतमय धुन पर श्रद्धालु भक्त मंत्र मुग्ध होकर नृत्य करते रहे। महामंत्र पाठ का समापन शाम छ बजे किया गया। जहां भक्तों के द्वारा शाम को बाबा भोलेनाथ और माता पार्वती की महा आरती की गई। महाशिव रात्रि पर्व पर मंदिर को विशेष प्रकार से सजाया गया। इस मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता ओपी उपाध्याय, ओमवीर सारस्वत एडवोकेट, ब्रजेश सारस्वत एडवोक...