गोरखपुर, जनवरी 22 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। एनई रेलवे ग्राउंड पर खेले गए इंटर क्लब क्रिकेट लीग 'ए' डिवीजन के एक रोमांचक मुकाबले में चंद्रा क्रिकेट एकेडमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑक्सफोर्ड क्रिकेट एकेडमी को 7 विकेट से पराजित कर दिया। इस मुकाबले में ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए अमित शर्मा को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने बल्लेबाजी में 68 रन की अहम पारी खेली और गेंदबाजी में भी किफायती प्रदर्शन किया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑक्सफोर्ड क्रिकेट एकेडमी की शुरुआत संतुलित रही। सलामी बल्लेबाज लोकेश वर्मा ने 51 गेंदों में 59 रन की शानदार पारी खेली। उनके अलावा हर्ष कुमार सिंह ने 42 गेंदों में 35 रन बनाए, जबकि सिद्धार्थ पांडे और आदित्य पांडे (विकेटकीपर) ने क्रमशः 30-30 रन का योगदान दिया। पूरी टीम 32.3 ओवर में 192 रन पर सिमट गई। चंद्रा क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.