काशीपुर, फरवरी 13 -- काशीपुर। चंद्रावती तिवारी डिग्री कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ शुक्रवार को किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि एसआई जितेंद्र कुमार उप्रेती, महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. कीर्ति पंत तथा एसोसिएट प्रोफेसर दीपिका गुड़िया आत्रेय ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम के दौरान स्वयंसेवियों ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, कुमाऊंनी, हरियाणवी एवं गढ़वाली नृत्य सहित लक्ष्य गीत की आकर्षक प्रस्तुतियां दीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...