बदायूं, नवम्बर 27 -- बदायूं। विद्युत वितरण निगम में तैनात चंद्रशेखर को जिले का अधीक्षण अभियंता बनाया गया है। इससे पहले वह अधिशासी अभिंयता के पद पर तैनात थे। अधीक्षण अभियंता के रुप में जिले में उनकी पहली तैनाती है। नवागत अधीक्षण अभियंता चंद्रशेखर गुरुवार 27 नवंबर को अपना चार्ज संभाल सकते हैं। यहां तैनात रहेअधीक्षण अभियंता अखिलेश कुमार के लखनऊ तबादले के बाद से यह पद काफी समय से रिक्त चल रहा था। अखिलेश कुमार का तबादले के बाद अधिशासी अभियंता संजीव कुमार डिवीजन प्रथम अधीक्षण अभियंता का अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...