लोहरदगा, नवम्बर 2 -- लोहरदगा, संवाददाता। चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा, लोहरदगा ने शनिवार को यदवीर धर्मशाला में भारतवर्ष के पहले चक्रवर्ती सम्राट महाराज जरासंध की जयंती मनाई। इस दौरान महाराज जरासंध के चित्र पर अध्यक्ष राजेंद्र वर्मा द्वारा माल्यार्पण करते हुए दीप प्रज्वलित किया गया। समाज के अभिभावकों और युवा साथियों द्वारा महाराज जरासंध की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम का संचालन कार्यकारी अध्यक्ष परमेश्वर वर्मा के द्वारा किया गया। उन्होंने जरासंध जी के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए, समाज के इतिहास आज के परिदृश्य पर चर्चा की। जिला अध्यक्ष ने कहा कि चंद्रवंशियों का इतिहास गौरवपूर्ण रहा है। हमें अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा देते हुए अपने गौरवपूर्ण इतिहास के बारे में भी जानकारी देने की आवश्यकता है। जिससे हम अपने गौरव को आगे बढ़ा सके। सम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.