गोरखपुर, फरवरी 19 -- गोरखपुर, प्रशान्त मिश्रा आकाश प्रेमियों के लिए 20 फरवरी 2026 की शाम बेहद खास होने वाली है। इस दिन पश्चिमी आकाश में चंद्रमा और शनि की युति दिखाई देगी। खास बात यह रहेगी कि इस खगोलीय संगम के साथ 'अर्थशाइन' का दुर्लभ और मनमोहक दृश्य भी नजर आएगा। खगोल विज्ञान में अर्थशाइन को 'पुराने चंद्रमा की गोद में नया चंद्रमा' कहा जाता है। खगोलीय गणनाओं के अनुसार, इस दिन चंद्रमा और शनि एक ही राइट एसेन्शन (समकोण आरोहण) साझा करेंगे। इस दौरान चंद्रमा, शनि के लगभग 4 डिग्री 38 मिनट उत्तर से गुजरेगा। उस समय चंद्रमा शुक्ल पक्ष का बढ़ता अर्धचंद्र होगा, जो लगभग 10 प्रतिशत प्रकाशित और करीब तीन दिन पुराना रहेगा। भारतीय समयानुसार यह दृश्य शाम 6:23 बजे के आसपास पश्चिमी आकाश में दिखाई देना शुरू होगा। उस समय दोनों खगोलीय पिंड क्षितिज से लगभग 20 डिग्र...