नई दिल्ली, अप्रैल 21 -- भारत के चंद्रयान मिशन ने चांद पर पानी की खोज कर दुनिया को चौंका दिया था और अब वैज्ञानिकों ने आखिरकार यह भी पता लगा लिया है कि यह पानी आया कहां से? NASA के नेतृत्व में हुए एक नए शोध में यह पुष्टि हुई है कि सूरज की सोलर विंड (सौर वायु) चंद्रमा पर पानी का एक महत्वपूर्ण स्रोत है। 1960 के दशक से वैज्ञानिक यह मानते आ रहे थे कि सूर्य से निकलने वाले आवेशित कण चंद्रमा की सतह पर रासायनिक प्रतिक्रियाएं शुरू करके पानी के अणु बना सकते हैं। अब ताजा रिसर्च में सटीक प्रयोगशाला जांच के बाद इस सिद्धांत को प्रमाणिकता मिल गई है। NASA वैज्ञानिक ली हिसिया यो और जेसन मैकलेन ने इसके लिए एक विशेष प्रयोग कक्ष तैयार किया, जिसमें चंद्रमा जैसा निर्वात वातावरण तैयार किया गया। इस प्रयोग में अपोलो 17 मिशन से लाए गए चंद्रमा की मिट्टी के नमूनों पर ...