मिर्जापुर, अक्टूबर 13 -- जमालपुर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के बहुआर गांव स्थित एक पब्लिक स्कूल में रविवार को बियार समाज स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। शुभारम्भ प्रदेश के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने किया। मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री ने कहा कि बियार राजभर समाज के लोगों को अपने समाज के महापुरुषों को जानना होगा। तभी समाज समृद्धिशाली होगा। जिन गरीबों का आशियाना बाढ़ से उजड़ा गया है। उनका आवास जरूर बनेगा। किसानों को बाढ़ से राहत दिलाने के लिए चंद्रप्रभा एवं गड़ई नदी की खोदाई कराई जाएगी। सरकार गरीबों व किसानों को पेंशन दें रही है। सबका साथ, सबका विकास एवं सबका सम्मान कर रही है। कैबिनेट मंत्री ने परिवारवादी राजनीति करने वाले लोगों से दूरी बनाने की सलाह दी। कहाकि कांग्रेस, सपा एवं बसपा ने गरीबों के साथ अन्याय किया है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.