बोकारो, मई 17 -- चंद्रपरा, प्रतिनिधि। रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र के बाईपास रोड प्रगति इंक्लेव निवासी राजश्री बासू के आवास में 11 मई को जेवरात की चोरी मामले में रांची पुलिस ने चंद्रपुरा स्टेशन रोड के एक मकान से एक महिला की गिरफ्तारी की है। पुलिस को शक है कि बड़े गिरोह से महिला के संबंध हैं। राजश्री ने पुलिस को बताया कि घटना के दिन वे दिल्ली में थी। तभी रांची से मोबाइल कॉल आया कि मेरी मां बेहोशी की हालत में पड़ी हुई है। उसके बाद उसे मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया गया। वह 12 मई को रंाची लौटी और भर्ती मां को देखने गयी। पाया कि मां के सभी जेवरात गायब थे। जबकि उसकी मां सोनू की चुड़ी, बाला और हीरे की अंगूठी हमेशा पहने रहती थी। घर आकर सीसीटीवी फुटेज देखा तो पता चला कि एक अज्ञात महिला मेरे घर पर आयी और मां से बात करते दिखी। लोगों से पता चला कि महिल...