बोकारो, अगस्त 5 -- चंद्रपुरा। दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर चंद्रपुरा क्षेत्र में शोक की लहर है। चंद्रपुरा के वरीय झामुमो नेता जदू महतो, मो समीद, सुभाष महतो, रासबिहारी रजक, गोविंद महतो, सीपीआई के इस्लाम अंसारी, राजद के बोढ़न गोप, कांग्रेस के कैलाश गिरि, भाजपा के विनोद पाठक, प्रवीण सिंह आदि ने कहा कि गुरुजी के निधन से झारखंड प्रदेश व पार्टी को भारी क्षति पहुंची है। शिबू सोरेन झाखंड के सर्वमान्य मान्य नेता थे। दिशोम गुरु के निधन पर चंद्रपुरा के रांगामाटी पूर्वी पंचायत सचिवालय में मुखिया अनिता कुमारी की अध्यक्षता में शोक सभा का आयोजन कर श्रद्धांजलि दी गई। पूर्व मुखिया विद्यानंद नंदकुलियार, विनोद प्रताप सिन्हा, इस्लाम अंसारी, रेहाना परवीन, मुसरत, लाजवंती देवी, अनिल मोदी, गोपाल मोदी, बबिता देवी, शकुंतला देवी आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...