बोकारो, अगस्त 2 -- चंद्रपुरा। गुरूवार की रात युवा रंगमंच प्रेक्षागृह में मो रफी की पुण्यतिथि पर आयोजन किया गया। मुंबई से आये सिने कलाकार विनोद आनंद सहित स्थानीय कलाकारों ने श्रद्धांजली अर्पित की। यहां कलाकारों ने मो रफी के गाये गीतों को प्रस्तुत किया। संजीव श्रीवास्तव व विनोद आनंद ने ले गयी दिल गुड़िया जापान की..., बने चाहे दुश्मन जमाना हमारा...सहित कई गीतों को प्रस्तुत किया। संजर ने मेरे देश में पवन चली पुरवाई...गीत से अपनी प्रतिभा को दिखाया। प्राण, महेश कैलाश व संजय गुप्ता ने भी गीत गाये। विनोद सिन्हा, पंकज अग्रहरि, उमेश भगत, राहुल, किशोर, धर्मेंद्र, राजीव रंजन, धनेश्वर गुप्ता आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...