बोकारो, जनवरी 14 -- चंद्रपुरा, प्रतिनिधि। डीवीसी चंद्रपुरा थर्मल के ऐश पौंड से छाई की ढुलाई पूर्व मंत्री स्व जगरनाथ महतो व बेबी देवी के पुत्र झामुमो के युवा नेता अखिलेश महतो ऊर्फ राजू ने मंगलवार को शुरू कराई। अपने समर्थकों के साथ ऐश पौंड वजन घर पहुंचे राजू ने शुभारंभ किया। कहा कि बहुत दिनों से यह काम बाधित था और डीवीसी प्रबंधन भी इससे परेशान था। अब काम शुरू होने से यहां पर छाई का उठाव हो पाएगा और हाइवा मालिकों को भी इससे राहत मिलेगी। डीवीसी सीटीपीएस के प्रोजेक्ट हेड रामकुमार अनुभवी, झामुमो के वरिष्ठ नेता जदू महतो, मो समीद व सुभाष महतो, हाइवा एसोसिएशन के अध्यक्ष गुलेश्वर महतो, कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष प्रभुदयाल सिंह, आजसू नेता फखरूद्दीन, ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के प्रतिनिधि मुकेश पांडेय, आबिद, थाना प्रभारी अजय सिंह सहित कई लोग थे। बेरमो कोय...