बोकारो, फरवरी 14 -- चंद्रपुरा।चंद्रपुरा प्रखंड मुखिया संघ की यहां बैठक में चंद्रपुरा के मुखिया अनुग्रह नारायण सिंह अध्यक्ष चुने गए। यह चयन प्रखंड मुखिया संघ की प्रथम बैठक में लिए गए एक प्रस्ताव के तहत किया गया। अध्यक्ष चुने जाने के बाद सभी मुखियाओं ने अनुग्रह सिंह को फूल माला पहनाकर स्वागत किया और बधाई दी। अध्यक्ष ने बताया कि संघ को सशक्त करते हुए प्रखंड के सभी पंचायत में विकास योजना के लिए सरकार व विभाग को घेरा जाएगा। वहीं संघ के सचिव सह दुगदा उत्तरी के मुखिया चंदन कुमार सिंह ने बताया कि बहुत जल्द मुखिया संघ का एक प्रतिनिधि मंडल जिले के उपायुक्त व पंचायती राज पदाधिकारी से मिलकर चंद्रपुरा प्रखंड की प्रमुख समस्याओं को रखेगा और फंड की मांग करेगा। मुखिया नारायण मरांडी, चंदन सिंह, रूनम कुमारी, रेखा देवी, सुनीता देवी, ब्रह्मदेव हेमब्रम, विनोद ...