बोकारो, जुलाई 22 -- चंद्रपुरा। सावन की दूसरी सोमवारी पर चंद्रपुरा क्षेत्र के शिव मंदिरों में हर-हर महादेव का नारा गूंजा। यहां के पंच मंदिर सहित सभी मंदिरों में इस दिन उपवास रखकर श्रद्धाालुओं ने बाबा भोले पर जलाभिषेक किया तथा अन्य अनुष्ठानों में भाग लिया। झरनाडीह खटाल की महिलाओं ने सामूहिक रूप से दामोदर नदी से कांवर यात्रा के साथ झरनाडीह शिव मंदिर में जलाभिषेक किया। यहां के कमला माता पहाड़ी मंदिर में सावन की दूसरी सोमवारी पर भी रुद्राभिषेक किया गया। इसमें ललन पंडित एवं मोनू पांडेय के द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ रुद्राभिषेक करवाया गया जिसमें मुख्य रूप से बीओआई के शाखा प्रबंधक संतोष कुमार, सुभाष बरनवाल, भागीरथ वर्मा आदि ने सपत्नीक भाग लिया। यहां पर प्रेम कुमार, अनुराग सिन्हा राजा, विकास महतो, विष्णु गोराई, गौतम सनातन आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.