बोकारो, जून 12 -- चंद्रपुरा। चंद्रपुरा के भाकपा नेता खेमलाल महतो 65 वर्ष का बुधवार की सुबह मदनपुर गांव में निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार थे। अपने पीछे भरापूरा परिवार छोड़ गए हैं। पार्टी के साथ-साथ वे एटक यूनियन से भी जुड़े हए थे। उनका अंतिम संस्कार दामोदर नदी किनारे कर दिया गया। मुखाग्नि उनके पुत्र निखिल कुमार ने दिया। निधन की खबर पर काफी संख्या में भाकपाई सहित उनके समर्थक मदनुपर गांव पहुंचे और शोक संवेदना प्रकट की। आंदोलन के शुरूआती काल के साथी रहे मोहन सिंह, पोखन महतो, इस्लाम अंसारी, झामुमो के वरीय नेता जदू महतो, सुभाष महतो, पूर्व विधायक योगेश्वर महतो बाटूल, पूर्व प्रमुख अनिल कुमार महतो, विनोद पी सिन्हा, दशरथ महतो आदि ने शाक संवेदना प्रकट की है। खेमलाल महतो इस क्षेत्र के किसान व मजदूर नेता थे उनके नेतृत्व में चंद्रपुरा मे कई आंदोलन कि...