बिजनौर, जनवरी 10 -- भाकियू टिकैत के ब्लाक नूरपुर कार्यालय पर अमरपाल चौधरी के नेतृत्व में आपातकालीन मीटिंग हुई। मीटिंग में अमरपाल चौधरी ने कहा कि जिला अध्यक्ष सुनील प्रधान के द्वारा जो ब्लाक अध्यक्ष बनाया गया है वह ना तो नूरपुर ब्लॉक की मीटिंग में आते न ही तहसील कि मीटिंग में आते हैं। मासिक पंचायत से भी दूर रहते हैं। बैठक में अमरपाल सिंह ने कहा ऐसे व्यक्ति को संगठन का ब्लाक अध्यक्ष बनाए जाने का नूरपुर भाकियू टिकैत ब्लाक टीम पुरजोर विरोध करती है और करती रहेगी। शनिवार को ब्लाक नूरपुर कार्यालय पर आयोजित मीटिंग में अमरपाल चौधरी ने कहा कि जिलाध्यक्ष सुनील प्रधान ने ब्लाक अध्यक्ष चन्द्रपाल सिंह को बनाया है। मुझसे न तो इस्तीफा लिया गया और न ही पद से हटाने की जानकारी दी गई है। ऐसे व्यक्ति को ब्लाक अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है जो किसी भी मीटिंग म...