मधुबनी, सितम्बर 6 -- मधुबनी,हिन्दुस्तान टीम। इस बार साल का दूसरा चंद्रग्रहण मिथिला सहित पूरे भारत में दिखेगा। 07 सितंबर को लगने वाला चंद्रग्रहण खग्रास चन्द्र ग्रहण होगा। रेलवे सटेशन चौक सिथत हनुमान प्रेम मंदिर के पुजारी पंकज झा शास्त्री ने बताया कि चंद्रग्रहण का आरम्भ रात्रि 09:58 से होगा। जबकि चंद्रग्रहण समाप्त रात्रि 01:25 बजे होगा। यह ग्रहण एशिया, यूरोप, अंटार्कटिका, ऑस्ट्रेलिया, प्रशांत महासागर, अटलांटिक महासागर और हिंद महासागर में भी दिखाई देगा। उन्होंने बताया कि चंद्र ग्रहण का ज्योतिष, धार्मिक के साथ ही वैज्ञानिक महत्व भी होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार चंद्र ग्रहण राहु-केतु की वजह से लगता है। राहु और केतु को छाया ग्रह कहा जाता है। इन दोनों ग्रहों को सांप की भांति माना गया है, जिनके डसने पर ग्रहण लगता है। वहीं, कुछ मान्यताएं है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.