लखीमपुरखीरी, अप्रैल 22 -- मितौली। चक्रवर्ती सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य की जयंती पर मितौली में सोमवार को भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। शोभायात्रा से पहले सभा का भी आयोजन किया गया। कस्बे के बड़ा गांव तिराहे के पास आयोजित जनसभा का संचालन जन अधिकार पार्टी के जिलाध्यक्ष रविंद्र कुमार मौर्य ने किया। कार्यक्रम को प्रतिनिधि क्षेत्र पंचायत सदस्य विश्राम लाल रामपाल मौर्य, अनुराग मौर्य, विद्यासागर मौर्य, दयाराम मौर्य, मुन्ना लाल राठौर आदि लोगों ने संबोधित करते हुए चक्रवर्ती सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य के कार्यों का बखान किया। इस मौक़े पर जिला महासचिव जन अधिकार पार्टी कुलदीप मौर्य ने बताया कि मितौली में चक्रवर्ती चंद्रगुप्त मौर्य की जयंती पर प्रथम बार शोभा यात्रा निकाली गईं। साथ ही संकल्प लिया गया कि आने वाले समय मे प्रतिवर्ष इसी प्रकार से जयंती व शोभा यात्रा ...