संभल, जनवरी 21 -- चंदौसी। बहजोई के बाद अब चंदौसी क्षेत्र में पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) के निर्माणाधीन आवास के नाम पर अवैध खनन का मामला सामने आया है। एसडीएम और नायब तहसीलदार ने छापेमारी कर मौके से एक डंपर और एक ट्रैक्टर-ट्राली को पकड़ लिया। मंगलवार को बनियाठेर थाना क्षेत्र के नरौली चौकी अंतर्गत मुहम्मदपुर कस्बा गांव के जंगल में अवैध खनन किया जा रहा था। जांच में सामने आया कि सीओ के निर्माणाधीन आवास में भराव के लिए मिट्टी डालने की साधारण अनुमति ली गई थी, लेकिन इसका दुरुपयोग करते हुए यंत्रों से अवैध रूप से खनन कर मिट्टी कहीं और डाली जा रही थी। सूचना मिलने पर एसडीएम आशुतोष तिवारी और नायब तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। उन्होंने एक डंपर और एक ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में लेकर नरौली चौकी पुलिस के सुपुर्द कर दिया। साथ ही अग्रिम कार्रवाई...