संभल, फरवरी 9 -- वैश्य एकता समिति के तत्वावधान में सोमवार को जिला ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कुल 121 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी प्रतिभागियों को समिति की ओर से प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि लता वार्ष्णेय, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद चंदौसी, ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर लता वार्ष्णेय ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं छात्र-छात्राओं के उत्साह और मनोबल को बढ़ाती हैं तथा उनके ज्ञानवर्धन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता वैश्य एकता समिति के अध्यक्ष लवित वार्ष्णेय ने की। कार्यक्रम में समिति के संरक्षक सौम्य अग्रवाल, भुवनेश चौधरी, सुभाष भोलेनाथ, क्षितिज गुप्ता तथा विशेष सहयोगी अमित वार्ष्णे...