चंदौली, फरवरी 9 -- चंदौली, संवाददाता। सदर कोतवाली पुलिस के साथ एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स यूनिट वाराणसी और आगरा की संयुक्त टीम ने झांसी ग्राम के पास मिनी ट्रक से सोमवार को लगभग पांच कुंतल गांजा बरामद किया है। पकड़े गए गांजे की कीमत करीब ढाई करोड़ रुपये बताई जा रही है। मौके से दो तस्करों को गिरफ्तार करने के साथ उनके पास से 2220 रुपये नगद और मोबाइल बरामद किया है। गांजे की खेप को वाहन में गैस सिलेंडर के नीचे छिपाकर रखा गया था। तस्कर इसे ओडिसा से दिल्ली लेकर जा रहे थे। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स टीम को मुखबिर से भारी मात्रा में गांजा तस्करी की सूचना मिली थी। इसपर एएनटीएफ यूनिट वाराणसी और आगरा की संयुक्त टीम ने सदर कोतवाली पुलिस के साथ झांसी ग्राम के पास सर्विस लेन पर वाहनों की जांच पड़ताल शुरू कर दी। टीम ने एक मिनी ट्रक को रोकर चेक किया तो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.