चंदौली, अक्टूबर 28 -- नियामताबाद (चंदौली), हिंदुस्तान संवाद। अलीनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की देर रात छह वर्षीया नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म के बाद गला घोंटकर हत्या कर दी गई। आरोपी ने शव को पास के भूसा घर में छिपा दिया। परिजनों को बालिका का शव मिलने पर कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच शुरू कर दी है। सोमवार की रात 9 बजे बालिका अपने चाचा के घर से अपने घर वापस आ रही थी। लेकिन अपने घर नहीं पहुंची। इसी बीच वह अचानक गायब हो गई। परिजन उसे ढूंढते हुए घर से कुछ दूरी पर पहुंचे। जहां बच्ची के कपड़े पड़े मिले। वही पास ही स्थित एक भूसा रखे घर के समीप बिस्कुट, टॉफी, कुरकुरे और गुटखे के रैपर बिखरे थे, जिससे परिजनों को संदेह हुआ। खोजते हुए वे भूसा घर में पहुंचे, जहां बच्ची का शव भूसे में रखा हुआ मिला। बालिका के क...