वाराणसी, अक्टूबर 4 -- वाराणसी, हिन्दुस्तान टीम। चंदौली के महमूदपुर (मुगलसराय) में गुरुवार शाम करीब साढ़े चार बजे 25 वर्षीय संजय कुमार सोनकर ने पड़ोस में रहने वाली 20 वर्षीय प्रेमिका को गोली मार दी। इसके बाद युवक भागकर रामनगर (वाराणसी) के रत्तापुर में अपनी बुआ के घर पहुंचा। पीछा करते हुए युवती के घरवाले भी शाम करीब छह बजे पहुंच गए। उनको देखते ही युवक बाथरूम में घुस गया। कनपटी पर बाईं तरफ गोली मारकर आत्महत्या कर ली। चंदौली और वाराणसी के पुलिस अफसर पहुंचे। रामनगर पुलिस ने संजय सोनकर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। रामनगर थाने में किसी पक्ष से कोई शिकायत नहीं आई थी। संजय सोनकर मुगलसाराय के नई सट्टी स्थित सब्जी मंडी में ठेले पर सब्जी बेचता था। गुरुवार शाम मोहल्ले की रहने वाली 20 वर्षीय युवती से नाराज होकर उसे गोली मार दी। घटना तब हुई जब य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.