चंदौली, सितम्बर 1 -- चंदौली। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं शिल्पकार पंडित कमलापति त्रिपाठी की जयंती बुधवार तीन सितंबर को सदर कचहरी स्थित पार्क में धूमधाम से मनाई जाएगी। इस दौरान उनकी मूर्ति पर श्रद्धा सुमन अर्पित करने के साथ ही उनके कृतित्व एवं उपलब्धियों पर चर्चा की जाएगी। जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता शिवेंद्र मिश्रा ने कहा कि पंडित जी आजीवन चंदौली के विकास के लिए समर्पित रहे। स्वतंत्रता संघर्ष में पांच बार जेल यात्रा किया। चंदौली में भी संघर्ष के महानायक थे। उन्होंने प्रदेश के मंत्री, उपमुख्यमंत्री, मुख्यमंत्री, केंद्र के मंत्री, कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में देश और प्रदेश की सेवा की। गरीबी, भूख, शिक्षा, यातायात शून्यता, सूखा, बाढ़ और अकाल के आकंठ के स्थाई नीति के साथ पिछड़ेपन में डूबे चंदौली जिले को विकास का आधारभूत ढांचा प्रदान किया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.