चंदौली, फरवरी 15 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। कोडीन कफ सिरप की तस्करी के मामले में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 3.5 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्ति फ्रीज कर दी। कार्रवाई मुगलसराय के कृष्णा नगर निवासी स्वप्लिन केसरी के खिलाफ की गई है। स्वप्लिन फिलहाल जेल में बंद है। रविवार दोपहर राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम ने आरोपी की जमीन और मकान को जब्त कर लिया। टीम ने मौके पर पहुंचकर संपत्ति पर नोटिस चस्पा किया और इसे फ्रीज करने की प्रक्रिया पूरी की। जांच में सामने आया कि आरोपी काली महाल क्षेत्र में फर्जी फर्म खोलकर प्रतिबंधित कोडीन कफ सिरप का अवैध कारोबार करता था। सिरप को दूसरे राज्यों में भी सप्लाई किया जाता था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...