चंदौली, जनवरी 16 -- पड़ाव (चंदौली), हिंदुस्तान संवाद। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार देर रात पड़ाव चौराहे पर साइकिल सवार और ई-रिक्शा चालक को टक्कर मारने के बाद तेज रफ्तार स्कार्पियो डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में चार लोग घायल हो गए। इस बीच, स्थानीय लोगों ने एसयूवी चालक की पिटाई की। उन्होंने वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया। पीडीडीयू नगर के सीओ एके सिंह ने बताया कि गुरुवार देर रात एसयूवी रामनगर से पड़ाव आ रहा था। उसमें करीब छह लोग थे। पड़ाव चौराहे पर वह बेकाबू हो गया। साइकिल सवार, ई-रिक्शा और एक अन्य वाहन को टक्कर मारते हुए वह डिवाइडर से टकरा गया। उधर, हादसे के बाद एसयूवी सवार मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने चालक को पकड़ लिया। उन्होंने उसकी जमकर पिटाई की। इसके बाद उसे पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। हादसे में घायल...