सुल्तानपुर, जुलाई 31 -- बल्दीराय, संवाददाता। धनपतगंज विकास खंड के लक्ष्मी नारायण शुक्ल महाविद्यालय खारा, चंदौर में अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष के उपलक्ष्य में कृष्ण गोष्ठी का आयोजन किया गया। उपरोक्त कार्यक्रम प्राकृतिक खेती, सौर ऊर्जा तथा खेती की नवीनतम तकनीकी विषय पर आधारित था। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्विद्यालय, कुमारगंज अयोध्या द्वारा संचालित कृषि विधान केंद्र के पशु चिकित्सा वैज्ञानिक डॉक्टर गौरव पाण्डेय ने किसानों को पशुपालन के विभिन्न आयामों जैसे पशु आवास प्रबंधन, आहार प्रबंधन, स्वास्थ प्रबंधन आदि के बारे में विस्तार से चर्चा की। डॉक्टर पांडे ने खुरपका, मुंहपका , गलाघोंटू आदि बीमारियों से बचने के लिए किसानों आवश्यक सलाह दी। केंद्र के फसल सुरक्षा वैज्ञानिक डॉक्टर हिमांशु शेखर सिंह ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.