गिरडीह, जनवरी 13 -- तिसरी। तिसरी प्रखंड के चंदौरी बगिया के 32 वर्षीय प्रवासी मजदूर मनोज ठाकुर की सोमवार को कोलकाता में इलाज के दौरान मौत हो गई है। मनोज ठाकुर कोलकाता के एक सैलून में काम करते थे। पूर्व मुख्यमंत्री सह नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के प्रयास और सहयोग से मनोज ठाकुर के शव को एम्बुलेंस द्वारा कोलकाता से चंदौरी गांव स्थित उसका घर लाया गया है। मृतक प्रवासी मजदूर मनोज ठाकुर का शव गांव पहुंचते ही उनकी पत्नी, मां व अन्य परिजन दहाड़ मारकर रोने लगे। पत्नी, बच्चे और मां के चीत्कार से पूरा चंदौरी बगिया दहल उठा। वहीं देखते ही देखते गांव में मातम पसर गया। इस सम्बन्ध में बताया गया कि चंदौरी बगिया के निवासी राम जी हजाम के पुत्र व प्रवासी मजदूर मनोज ठाकुर काफी दिनों से कोलकाता में रहकर काम करते थे। कुछ दिनों पहले किसी कारणवश उनकी तबीयत बिगड़...