जमशेदपुर, फरवरी 16 -- जमशेदपुर। बालीगुमा एनएच 33 पर ठाकुर जयमंगल सिंह ट्रस्ट द्वारा नवनिर्मित चंदेश्वर महादेव दुर्गा मंदिर का नौ दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम आगामी 21 सो 28 फरवरी से आयोजित होगा। इसे लेकर भव्य तैयारियां चल रही हैं और श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है. ट्रस्ट के अध्यक्ष राजेश सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस कर सोमवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया बालीगुमा एनएच 33 पर भव्य चंदेश्वर महादेव दुर्गा मंदिर का निर्माण किया गया है. प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव 21 से 28 फरवरी तक आयोजित होगा। वहीं 1 मार्च को विशाल भंडाला का आयोजन किया गया है। 21 फरवरी को बालीगुमा से स्वर्णरखा नदी मानगो से कलाश यात्रा निकलेगा। साथ ही साथ 22 फरवरी से श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन रखा गया है जिसमें वृंदावन से महाराज जी का आगमन होगा। 1100 महिलाएं कलाश यात्रा में अप...