कटिहार, दिसम्बर 10 -- हसनगंज, संवाद सूत्र प्रखंड के कालसर पंचायत अंतर्गत चंदेली भर्रा गांव समीप बहियार में लघु जल संसाधन विभाग तहत सिंचाई सुविधा को लेकर लगा राजकीय नलकूप से किसानों को कोई लाभ नहीं मिल रहा है। महंगे डीजल खरीद कर खेत पटवन करने पर किसान मजबूर हैं। जबकि इनदिनों रबी फसल में गेहूं, मक्का आदि की सिंचाई को लेकर किसानों को काफी परेशानी हो रही है। हालांकि सरकार की ओर से जगह-जगह स्टेट बोरिंग नलकूप तो लगाया गया है, लेकिन देख रेख के अभाव में अधिकाश नलकूप बेकार पड़े हुए हैं। क्षेत्र में कभी बाढ़ तो कभी सुखाड़ की समस्या रहती है। कृषि उत्पाद बढ़ाने के लिए सरकार की ओर से कृषि रोड मैप बनाई गई है, लेकिन कमजोर सिंचाई व्यवस्था किसानों की उम्मीदों पर पानी फेर रहा है। किसानों को नलकूप योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। एक तरफ डीजल अनुदान को लेकर जो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.