दुमका, फरवरी 11 -- जरमुंडी, प्रतिनिधि।सरस्वती पूजा के नाम पर एक सौ रूपया चंदा नहीं जाने पर प्रधानाध्यापक द्वारा बच्चों को प्रताड़ित करने का मामला प्रकाश में आया है। यह मामला जरमुंडी के कन्या मध्य विद्यालय की है। इस संबंध में कन्या एमएस जरमुंडी में पढ़नेवाले पीड़ित छात्र छात्राओं ने उपायुक्त को लिखित आवेदन प्रेषित कर जांचोपरांत कारवाई करने की गुहार लगाई है। इस संदर्भ में छात्र- छात्राओं और उनके अभिभावकों ने उपायुक्त को लिखे सामुहिक हस्ताक्षरयुक्त आवेदन में बताया है कि जरमुंडी कन्या मध्य विद्यालय में हेड सर द्वारा प्रति बच्चों से सरस्वती पूजा का चंदा 100 रुपये देने को कहा था। सरस्वती पूजा का चंदा जिन बच्चों ने नहीं दिया उन बच्चों को पूजा के बाद हेड सर द्वारा प्रताड़ित किया गया और विद्यालय आने के लिए बच्चों को मना किया गया।

हिंदी हिन्दुस्ता...