वाराणसी, फरवरी 9 -- वाराणसी। चंदापुर गांव में बच्चों के लिए स्थापित पुस्तकालय का उद्घाटन सोमवार को हुआ। यह क्रिएटिव पपेट थिएटर ट्रस्ट द्वारा आशा ट्रस्ट के सहयोग से स्थापित किया गया है। इसका उद्घाटन वल्लभाचार्य पांडेय और रंगधर्मी मिथिलेश दूबे ने किया। इस पुस्तकालय में बच्चों के लिए विभिन्न शैक्षिक पुस्तकों, कहानियों, शब्दकोशों और साहित्य का संग्रह उपलब्ध कराया गया है। कार्यक्रम में विशाल सिंह, अनिल कुमार, नीता दूबे, शिवानी कुमारी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...