लातेहार, फरवरी 7 -- चंदवा, प्रतिनिधि। चंदवा में सड़क दुर्घटनाओं में बेतहाशा वृद्धि देखी जा रही है। जिसमें अब तक कई लोगों को जान माल की क्षति हुई है। ज्यादातर सड़क दुर्घटनाएं साप्ताहिक हाट वाले दिन शुक्रवार को हो रही है ,जिसका सबसे बड़ा कारण शराब का सेवन कर तेज गति से वाहन चलाना बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार का दिन चंदवा में मजदूरों का छुट्टी व साप्ताहिक हाट का दिन होता है। इस दिन पूरे प्रखंड से हजारों की संख्या में लोग बाजार हाट आते हैं। बाजार आने के बाद वापसी के समय अधिकांश युवा वर्ग नशा पान कर तेज रफ़्तार वाहन चलाने के कारण शुक्रवार की शाम अक्सर सड़क दुर्घटनाएं होती है और लोगों को जान माल की क्षति भी उठानी पड़ रही है। इन दिनों सबसे ज्यादा सड़क दुर्घटनाएं रांची चतरा मुख्य मार्ग अंतर्गत भूषाढ़ से नगर मोड तक देखने को मिल रही ह...