लातेहार, जनवरी 8 -- चंदवा प्रतिनिधि। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा जागरूकता माह 2026 के तहत जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासनिक गतिविधियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में गुरुवार को चंदवा-मैकलूसकीगंज मुख्य सड़क पर वाहन जांच एवं जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व जिला परिवहन पदाधिकारी लातेहार उमेश मंडल एवं मोटरयान निरीक्षक सुनील कुमार ने किया। अभियान के दौरान दुपहिया एवं भारी वाहनों की सघन जांच की गई। इस दौरान वाहन चालकों को हेलमेट, सीट बेल्ट, गति सीमा, वाहन के वैध कागजात, ओवरलोडिंग एवं नशे में वाहन नहीं चलाने जैसे महत्वपूर्ण यातायात नियमों की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने चालकों से अपील की कि वे स्वयं सुरक्षित रहें और दूसरों की सुरक्षा का भी ध्यान रखें। जांच के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 25 वाहन चालकों से कुल 62 हजार र...