लातेहार, अगस्त 14 -- चंदवा, प्रतिनिधि। भाजपा मंडल उपाध्यक्ष आशीष सिंह के नेतृत्व में बुधवार को चंदवा में तिरंगा यात्रा निकाली गयी। कार्यक्रम के प्रभारी भाजपा जिला उपाध्यक्ष राकेश दुबे मौजूद थे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा में भारत माता की जय, वन्दे मातरम् के नारे के साथ यात्रा प्रारंभ की। जिसकी शुरुआत हाई स्कूल खेल स्टेडियम से किया गया, जो मिशन स्कूल से होते हुए मेन रोड, सुभाष चौक, बाईपास कंचन नगरी होकर इंदिरा गांधी चौक तक निकाली गई। मंडल प्रभारी राकेश दुबे ने अपने संबोधन में कहा कि तिरंगा यात्रा के माध्यम से हम सभी उन शहीदों को सम्मान दे रहे है जिनके आहुति से भारतवर्ष आजाद हुआ। देश के लिए हम सभी के दिल में राष्ट्रभक्ति होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि सभी नागरिक अपने घरों में तिरंगा झंडा लगाएं और सम्मान के साथ 15 अगस्त की शाम को उता...