लातेहार, मार्च 8 -- चंदवा प्रतिनिधि। प्रखंड के विभिन्न मस्जिदों में शुक्रवार को माह-ए-रमजान के पहले जुमा की नमाज अदा हुई। जुमे की नमाज अदा कर रोजेदारों ने अपने गुनाहों से माफ़ी मांगी। साथ ही देश-दुनिया और समाज की खुशहाली की दुआ की। इस मौके पर मेन रोड स्थित मदीना मस्जिद, जामा मस्जिद, मस्जिद ए फातमा, गुलशन ए सैयदना शुक्रबाजार, कामता, कुजरी, बेलवाही, चकला, बोदा, ब्राह्मणी, सेरक, हुचलू, रामपुर मस्जिद में बड़ी संख्या में अक़ीदतमंदो की भीड़ उमड़ पड़ी। शाम में इफ्तार की दावत का भी आयोजन हुआ। तरावीह की विशेष नमाज़ का सिलसिला इन दिनों निरंतर चल रहा है। मस्जिदों में इबादत के लिए रोजेदारों की भीड़ जुटी रही। शुक्रवार को माह-ए-रमजान के पहले जुमे की तैयारियां सुबह से ही शुरू हो गई थी। रमजान को लेकर खजूर, फल और अन्य जरूरी सामान की खरीदारी को अकीदतमंदों की भीड़ ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.